अनुभव सिन्हा से मनोज बाजपेयी ने मिलाया हाथ- ये तस्वीर साझा कर बोले 'बस थोड़ा इंतजार'
निर्देशक अनुभव सिन्हा को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर ऐसी फिल्म बनाते हैं जो कि समाज को आईना दिखाने के लिए काफी होती है। उनकी फिल्म का जब भी ऐलान होता है तो एक दमदार कहानी और मुद्दा पहले ही लोगों के दिमाग में छप जाता है। इस समय भी उनकी एक फिल्म को लेकर खबर सामने आई है और बड़ी बात ये है कि इस फिल्म के लीड रोल में शानदार अभिनेता मनोज बाजपेयी नजर आने वाले हैं।
जी हां अनुभव सिन्हा ने मनोज बाजपेयी के साथ अब हाथ मिलाया है और निश्चित ही किसी तगड़े धमाके की उम्मीद है। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने एक ट्वीट करते हुए इस बात का ऐलान किया है और उनका ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

उन्होने लिखा है कि.. 'और बहुत ही एक्साइटिंग जोड़ी करीब 25 सालों के बाद, अपने बेहतरीन दोस्त जिसको मैं थिएटर के जमाने से जानता हूं। अनुभव सिन्हा, बस थोड़ा इंतजार।'
मनोज बाजपेयी ने इस लाइन के साथ एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें उनके साथ अनुभव सिन्हा नजर आ रहे हैं और वो स्क्रिप्ट को देखते हुए दिख रहे हैं।
इस खबर से इतना तो तय है कि एक शानदार कंटेट फिल्म जल्दी ही देखने को मिलने वाली है। अनुभव सिन्हा ने मुल्क, थप्पड़ और आर्टिकल 15 जैसे कई धमाकेदार फिल्में दी हैं और इस समय लगातार बेहतरीन काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications