..................... अनुभन सिन्हा की अगली फिल्म में आयुष्मान खुराना फाइनल | Anubhav Sinha and Ayushmann Khurrana to collaborate again for an action thriller - Hindi Filmibeat

2020 में आयुष्मान खुराना की तीसरी फिल्म फाइनल, अनुभव सिन्हा के साथ- ये रही रिलीज डेट

'थप्पड़' के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा अपनी अगली फिल्म की तैयारी में लग चुके हैं। और इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इनकी अगली फिल्म एक एक्शन- थ्रिलर होगी, जिसमें मेनलीड कलाकार होंगे आयुष्मान खुराना। जी हां, आर्टिकल 15 जैसी हिट फिल्म देने के बाद इस निर्देशक- एक्टर की जोड़ी एक बार फिर सामने आने वाली है। फिल्म 16 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया गया है।

कोई शक नहीं कि आयुष्मान के फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे। आखिर आयुष्मान ने अनुभव सिन्हा के साथ आर्टिकल 15 जैसी फिल्म दी है, जो ना केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, बल्कि आयुष्मान ने फिल्म के लिए कई अवार्ड्स भी हासिल किये।

Anubhav Sinha

आर्टिकल 15 में एक ईमानदार और हिम्मती पुलिस अफसर के किरदार में आयुष्मान खूब जंचे थे। और अब इस फिल्म से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं। आयुष्मान को एक गंभीर किरदार में देखना दिलचस्प होगा। बता दें, 2020 में रिलीज होने वाली यह आयुष्मान की तीसरी फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X