'छपरी क्यों लग रहीं है..' Anu Malik का बेटियों का वीडियो वायरल, इसलिए ट्रोल कर रहे हैं लोग?

Annu Malik Daughters Video- अनु मलिक को भला कौन नहीं जानता। मशहूर संगीतकार अनु मलिक को कई टीवी सिंगिंग रियालिटी शोज में जज की कुर्ती में बैठा देखा गया है। इस वक्त भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल अनु मलिक इस वीडियो को लेकर चर्चा का विषय नहीं हैं बल्कि उनकी बेटियों को लेकर बातें हो रही हैं। अनु मलिक की दो बेटियां हैं और दोनों काफी सुंदर है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
पिंकविला ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ''अनु मलिक की बेटियां अदा और अनमोल को आर्यन खान की पार्टी में इस तरह से देखी गईं।'' जी हां, दोनों आर्यन खान की पार्टी में पहुंची थीं। अदा और अनमोल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहती हैं।
कैसा है वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में अदा और अनमोल को काफी मॉडर्न लुक में देखा जा सकता है। वो काफी हॉट भी लग रही हैं। डिजायनर ड्रेस के साथ हाथ में मोबाइल लिए अनमोल और अदा मीडिया को पोज दे रही हैं। अदा मलिक अनु मलिक बड़ी बेटी हैं जिनकी उम्र 30 साल है। इसके अलावा अदा मलिक भी हैं जो जिनकी उम्र 16 साल है और वो ग्रैजुएशन कर रही हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
अदा और अनमोल के इस वीडियो को सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''ये छपरी क्यों लग रही हैं।'' एक ने लिखा,''मैं हमेशा कहता हूं कि सेलिब्रिटी के बच्चे होना नसीब की बात है।'' एक ने लिखा, ''आग लगा दी आग।'' एक ने लिखा, ''वे सिर्फ बच्चे हैं, ट्रोल मत करो।'' लोग इस तरह से ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि इन दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











