..................... Anu Malik unzipped his pants, sexually harassed me: Two more women reveal their MeToo stories - Hindi Filmibeat

MeToo: अनु मलिक ने मुझे अकेले घर बुलाया, अपनी पैंट उतारी, फिर...

संगीतकार अनु मलिक इस समय काफी ज्यादा परेशान है और एक के बाद एक आरोप उनको काफी ज्यादा मुसीबत में डाल रहें है। सिंगर श्वेता पंडित और सोना महापात्रा के बाद दो और महिलाएं सामने आईं है जिन्होने अनु मलिक पर काफी गंभीर आरोप लगाया है। एक महिला का कहना है कि अनु मलिक ने उनकी स्कर्ट ऊपर कर दी और खुद की पैंट नीचे खिसका दी। बता दें कि इस इस महिला ने सबके सामने आने से इंकार कर दिया है लेकिन विस्तार से अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी है।

उसका कहना है कि ये 90 की दशक की बात है और अनु मलिक ने उनको महबूब स्टूडियो एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए बुलाया था। जब वो वहां गई तो अनु मलिक इस तरह से उनके सामने अपनी बॉडी को रगड़ रहे थे जो कि मेरे लिए काफी ज्यादा शॉकिंग था।

anu malik, me too, अनु मलिक, मी टू

इसके बाद उन्होने मुझे अपने घर बुलाया और अपनी बीवी और बेटी से भी मिलवाया था। उसके बाद फिर से उन्होने मुझे घर पर बुलाया और इस बार वो बिल्कुल अकेले थे। वो मेरे पास आए और उन्होने मेरी स्कर्ट ऊपर करदी और खुद की पैंट की जिप खोलते हुए उतार दिया।

इतना ही हुआ था कि उनके घर की डोरबेल बजती है और अनु मलिक उनसे माफी मांगने लगते है कि वो एक पैसनेट इंसान है और ये बात वो किसी को ना बताएं क्योकि कोई उनकी बात पर यकीन नहीं करेगा। इसके बाद उन्होने ये भी धमकी दी कि अगर तुम बताओगी तो उनके समर्थक पुलिस में चले जाएंगे।

फिर उन्होने मुझे घर तक अपनी कार से ड्रा़प करने के लिए राजी कर लिया। मैं कार में बैठ गई तो उन्होने अपनी जिप खोली और उनको गलत काम करने के लिए बोला..

जब मैने वहां भी मना किया तो मेरे साथ जबरदस्ती करने लगे। इसके अलावा एक महिला का कहना है कि उनके साथ इंडियन आइडल के दौरान अनु मलिक के द्वारा सेक्सुअल हैरेसमेंट किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X