25 साल पहले अजय देवगन की फिल्म के लिए अनु मलिक ने चोरी की इजरायल नेशनल एंथम की धुन, हुए ट्र्रोल!

म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के साथ कंट्रोवर्सी लगातार जुड़ती रहती है। अनु मलिक पर एक बार फिर से धुन को चोरी करने का आरोप लगा है। इस बार उनकी ये पोल टोक्यो ओलंपिक में खुली है। टोक्यो ओलंपिक का हर खेल इन दिनों छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर दर्शक लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ऐसे में जब इजरायल के अर्टम डोल्गोपिट ने गोल्ड मेडल जीता। जब पोडियम पर गोल्ड मेडल पहनने पर इजरायल का राष्टगीत हातिकवाह बजाया गया तो इसकी धुन अजय देवगन की दिलजले फिल्म के गाने मेरा मुल्क मेरा देश से मिलने लगी।

Anu Malik

जिसके बाद अनु मलिक सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो गए। ये मामला रविवार को हुए गेम का है। जब इजराइल के जिमनास्ट डोल्गोपयात ने जिम्नास्टिक में गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद फिर पुरस्कार सेरेमनी हुई। इसका वीडियो और धुन भी कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और बोला है कि उन्हें अब यकीन हो गया है कि अनु मलिक कॅापी करके फिल्मों में संगीत देते हैं।

25 साल पहले रिलीज हुई अजय देवगन की दिलजले

25 साल पहले रिलीज हुई अजय देवगन की दिलजले

जैसे ही इजरायल के खिलाड़ी डोल्गोपयात के गले में सोने की मेडल डाली गई तो नेशनल एंथम बजा। इसके बाद मामला अनु मलिक पर पहुंच गया। इजरायल के नेशनल एंथम की धुन बिल्कुल साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म दिलजले के गीत मेरा मुल्क मेरा देश जैसी सुनाई देने लगी। अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं।

अनु मलिक पर लगा आरोप, बुरी तरह ट्रोल

अनु मलिक पर लगा आरोप, बुरी तरह ट्रोल

इसके बाद अनु मलिक सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे। कई यूजर्स ने अनु मलिक पर धुन को चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन पर मीम्स बनाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा है कि अनु मलिक 0 प्रतिशत संगीत निर्देशक हैं ये मुझे विश्वास हो गया। उन्होंने मेरा मुल्क मेरा देश के सांग की धुन को भी यहीं से कॅापी किया होगा।दूसरे देश के नेशनल एंथम की धुन को भारत पर बने किसी देशभक्ति गाने की धुन से जोड़ना यूजर्स को भा नहीं रहा है। आपको बता दें कि अनु मलिक पर इससे भी पहले कई बड़े आरोप लगे हैं।

अनु मलिक ने दिए सुपरहिट सांग देखिए लिस्ट

अनु मलिक ने दिए सुपरहिट सांग देखिए लिस्ट

नेहा भसीन और सोना मोहपात्रा ने अनु मलिक पर मी टू का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्हें इंडियन आइडल शो से बाहर जाना पड़ा था। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में अनु मलिक के कई ऐसे हिट गाने हैं जिससे उन्होंने लोकप्रियता हासिल की है। ये काली काली आंखें, चुरा के दिल मेरा,राजा को रानी से प्यार हो गया,संदेसे आते हैं,ढोल बजने लगा,ईस्ट और वेस्ट ,ऊंची है बिल्डिंग और इक गरम चाय की प्याली हो जैसे गीत ने अनु मलिक को स्टार कंपोजर की लिस्ट में शामिल किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X