सलमान खान की आवाज रहे.. यह म्यूजिक डाइरेक्टर- सिंगर अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड के पॉपुलर संगीत निर्देशक अनु मलिक को पेट दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी बेटी अनमोल ने खबर कंफर्म करते हुए कहा, 'उन्हें बीते मंगलवार की सुबह पेट में तेज दर्द हुआ और रात में उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी शुक्रवार को 'पैनक्रिएटिटिस' की सर्जरी हुई।'

अनु मलिक को गुरूवार को छुट्टी मिलने की संभावना है। अनमोल ने कहा कि आशा भोसले, महेश भट्ट और सहित कई सेलेब्रिटी उन्हें देखने यहां आए और उन्हें इस बात की बेहद खुशी है। अनु मलिक की पत्नी अंजू ने अपने फेसबुक पेज पर 55 वर्षीय गायक की उनकी मां एवं बहन के साथ तस्वीर डाली।
बता दें, अनु मलिक ने 1977 में संगीत की दुनिया में कदम रखा था और उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में संगीत दिया है। अनु मलिक ने कई गानों में सलमान खान के लिए आवाज भी दी है।
बहरहाल, हम उम्मीद करते हैं कि अनु मलिक जल्द ही तंदुरूस्त हो जाएं और बॉलीवुड को कई गाने और दें।


Click it and Unblock the Notifications