मेरे गाने की नकल है कोलवारी डी: अनु मलिक

इस गाने को तो रजनीकांत के दामाद धुनष ने गाया है लेकिन इसमें संगीत भरा है अनिरुद्ध ने। अनु मलिक का कहना है कि सालों पहले आयी फिल्म 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' का मशहूर गीत का 'गांव मुझे प्यारा लगे...इसी धुन पर आधारित है, जो उन्होंने बनाया था। लेकिन अनु मलिक ने इस गाने के लिए अनिरुद्ध को कोसा नहीं है, बल्कि दिलदारी दिखाते हुए कहा कि वो एक नये और होनहार संगीत निर्देशक है इसलिए उन्हें इस गाने के लिए काफी शाबाशी मिलनी चाहिए। उन्होंने बढ़िया गाना बनाया है।
अनु मलिक का पहले दावा फिर इस तरह से चिकनी चुपड़ी बातें करना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। हैरानी यह है कि अनु मलिक पर ही हमेशा धुनें चुराने का आरोप लगता आया है और इस बार अनु मलिक ने चोरी का इल्जाम लगाया है। देखते है कि कोलावरी के संगीतकार अनु मलिक को क्या जवाब देते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











