आशिकी फेम अनु अग्रवाल की आप बीती- 'सुशांत सिंह की तरह मैं भी आउटसाइडर थी, काफी बर्दास्त किया'
सुशांत सिंह राजपूत की मौत जब से हुई उनकी बातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं आए दिन कोई ना कोई स्टार नेपोटिज्म पर बात करता नजर आ ही जाता है और उसका दर्द छलक जाता है। अब आशिकी स्टार अनु अग्रवाल का नाम भी इस लिस्ट में सामने आया है और उन्होने ने भी माना है कि बॉलीवुड में आउटसाइडर और इनसाइडर्स को लेकर काफी ज्यादा भेदभाव किया जाता है। उन्होने कहा कि वो सुशांत सिंह राजपूत की मौत से खुद को रिलेट कर पा रही हैं और वो समझ पा रही है कि सुशांत ने कैसे सबकुछ झेला होगा।
गौररतलब है कि वो पिंकविला से बात कर रहीं थीं तब उनसे ऐसा सवाल पूछा गया जिसके बाद उन्होने बड़ा खुलासा किया। उनसे पूछा गया था कि क्या आपके साथ भी कभी आउटसाइडर वाला व्यवहार किया गया है? इस पर अनु अग्रवाल ने हां में जवाब दिया। उनका कहना था हमेशा से ही उनके साथ ऐसा किया गया और मुझे समझ नहीं आता था कि मुझे क्या करना चाहिए।
आलिया और सोनम समेत इन स्टार किड्स की तस्वीर साझा कर 'मूवी माफिया' पर भड़की कंगना रनौत


Click it and Unblock the Notifications











