'मैं जवान थी और अकेले रहती थी...' महेश भट्ट संग अफेयर पर 34 सालों बाद बोलीं अनु अग्रवाल

Anu Aggarwal Mahesh Bhatt Affair: बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल की लाइफ ने एक गंभीर हादसे के बाद यू टर्न ले लिया था। अब इस हसीना ने मीडिया को एक ऐसा इंटरव्यू दिया है जिसने बवाल काट दिया है। इस इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने अपनी लाइफ के कई अन छुए पहलुओं से पर्दा हटाया है।
'आशिकी' की सफलता के बाद 22 साल की उम्र में अनु का नाम फिल्ममेकर और डायरेक्टर महेश भट्ट से भी जोड़ा जाने लगा। बॉलीवुड की गलियारों में बातें होने लगी कि एक्ट्रेस का महेश भट्ट से अफेयर चल रहा है। 34 साल बाद एक्ट्रेस ने पहली बार इसको लेकर बात की है।
आशिकी की शूटिंग के दौरान दिग्गज फिल्म मेकर अनु को वन टेक आर्टिस्ट बुलाने लगे थे। अनु के एक्टिंग स्किल से महेश भट्ट काफी इंप्रेस रहते थे। उनकी जमकर तारीफ करते ऐसे अफवाहें उड़ने लगीं कि अनु अग्रवाल का शादीशुदा महेश भट्ट संग अफेयर चल रहा है, जिसके चलते उन्हें ये फिल्म मिली है।
बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने इसे लेकर बात की। अनु से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा- 'ये गलत है, मेरा महेश भट्ट के साथ कोई रिश्ता नहीं था। वो मुझे एक डायरेक्टर के तौर पर पसंद करते थे, उन्हें मेरा काम पसंद था। इसके अलावा कुछ नहीं था। किसी को मेरे बारे में कुछ पता नहीं था।'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं जवान थी और मुंबई में अकेले रहती थी। मेरे माता-पिता नहीं थे और मैं एक मॉडल थी। आशिकी में मेरे सभी शॉट वन-टेक थे। इसलिए महेश भट्ट मुझे 'वन टेक आर्टिस्ट' कहकर बुलाते थे। महेश भट्ट के साथ अनु अग्रवाल के अफेयर की चर्चा तब पहली बार उड़ी थी, जब आशिकी की शूटिंग के दौरान दिग्गज फिल्म मेकर अनु को वन टेक आर्टिस्ट बुलाने लगे थे। वो अनु की एक्टिंग स्किल और काम से बहुत खुश थे। वह अक्सर फिल्म के सेट पर एक्ट्रेस की तारीफ करते, जिसके चलते उन दिनों ऐसी अफवाहें उड़ने लगीं कि अनु अग्रवाल का शादीशुदा महेश भट्ट संग अफेयर चल रहा है, जिसके चलते उन्हें ये फिल्म मिली है।
अनु ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि बहुत से लोगों को ये पसंद नहीं आया था। आपको तो पता ही होगा कि ये कैसा होता है। दूसरे लोग आपसे जलने लगते हैं और इसीलिए उस दौर में कई लोग ऐसी अफवाहें फैलाने लगे। फिल्म रिलीज होने के बाद मैंने जो रिएक्शन देखे, उससे पता चला कि लोग मुझे और महेश भट्ट को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। हमें लेकर सवाल उठा रहे हैं। मुझसे पूछा गया कि वह मुझे लेकर इतने पक्षपाती क्यों हैं? वो मेरी इतनी तारीफ क्यों करते हैं? उस दौर में मेरे पास बहुत ज्यादा काम था, इसलिए मैंने इन अफवाहों को अनदेखा कर दिया। मैं अकेले रहने वाली एक यंग लड़की थी, जो 22 साल की उम्र में सब अकेले ही संभाल रही थी।'


Click it and Unblock the Notifications




