..................... सलमान खान ने ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ से आयुष शर्मा का ‘दमदार’ फर्स्ट लूक किया पेश | Antim: The Final Truth Teaser: Salman Khan and Aayush Sharma lock horns - Hindi Filmibeat

अंतिम- द फाइनल ट्रुथ TEASER: सलमान खान और आयुष शर्मा के बीच जबरदस्त भिड़ंत- देंखे पहली झलक

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है, जहां आयुष शर्मा और सलमान खान का लुक रिवील किया गया है। टीजर में दोनों एक दूसरे से जबरदस्त भिड़ंत करते दिख रहे हैं। कोई शक नहीं कि सलमान फैंस यह टीजर देखकर क्रेजी होने वाली है। फिल्म में आयुष एक गैंगस्टर बने हैं, जबकि सलमान हैं पुलिसवाले।

सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन तले बनी 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' में सलमान खान और आयुष शर्मा मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। फिल्म में बतौर अभिनेत्री दिखेंगी महिमा माकवन, जो कि उनकी डेब्यू फिल्म होगी। महिमा कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं, जैसे कि 'सपने सुहाने लड़कपन के', शुभारंभ, रिश्तों का चक्रव्यूह.. आदि..

Antim

अपने पहले लुक में, सलमान एक सिख अवतार में दिख रहे हैं। आयुष ने सलमान के फर्स्ट लुक का खुलासा किया था।वहीं अब, सलमान ने आयुष के फर्स्ट लुक को एक वीडियो के साथ शेयर किया है, जो 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' की झलकियां पेश करता है।

आयुष ने इस भूमिका के लिए बहुत मेहनत की है। उन्हे इस अवतार में पहले कभी नहीं देखा गया। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा था, "मैं अंतिम का इंतजार कर रहा हूं। लॉकडाउन की वजह से एक अच्छे लंबे ब्रेक के बाद सेट पर वापस जाना अच्छा है। दर्शकों को निश्चित रूप से यह फिल्म पसंद आएगी, पहले कभी नहीं देखे हुए एक युनिवर्स का निर्माण किया जा रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X