..................... 'Antim' streamed for 37 crore minutes continuously, Salman Khan and Aayush's film made a record! लगातार 37 करोड़ मिनट स्ट्रीम हुई 'अंतिम', सलमान खान और आयुष की फिल्म ने बनाया दमदार रिकॉर्ड! - Hindi Filmibeat

लगातार 37 करोड़ मिनट स्ट्रीम हुई 'अंतिम', सलमान खान और आयुष की फिल्म ने बनाया दमदार रिकॉर्ड!

कुछ समय पहले महेश मांजरेकर ने अपनी दमदार फिल्म अंतिम के साथ धमाका किया था और फिल्म को काफी पसंद किया गया था। सलमान खान और आयुष स्टारर ये फिल्म 26 नवंबर 2021 को दुनिया भर में रिलीज की गई थी। फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 2021 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

लेकिन इस वक्त जो खबर इस फिल्म से सामने आ रही है वो अपने आप में काफी शानदार है। दरअसल इस फिल्म ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है जो कि टूटना काफी मुश्किल है।

antim, salman khan, aayush sharma, अंतिम, सलमान खान, आयुष शर्मा

दरअसल इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी हुआ था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को ज़ी 5 पर डिजिटल रिलीज़ किा था।

बिना रुके 37 करोड़ से अधिक मिनट के लिए स्ट्रीम किया है

बिना रुके 37 करोड़ से अधिक मिनट के लिए स्ट्रीम किया है

इसके बाद फिल्म को काफी प्यार मिल है और फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया है। इस फिल्म ने ज़ी 5 पर बिना रुके 37 करोड़ से अधिक मिनट के लिए स्ट्रीम किया है। जी हां, ये एक जादुई आंकड़ा है और इसके लगातार इतने मिनट कोई भी प्रोजेक्ट नहीं चला है।

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ

अंतिम: द फाइनल ट्रुथ

आयुष शर्मा और मेगास्टार सलमान खान रोल फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म 2021 की सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई है। महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, अंतिम: द फाइनल ट्रुथ में सलमान खान, आयुष शर्म और महिमा मखवाना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मुलशी पैटर्न का आधिकारिक रूपांतरण

मुलशी पैटर्न का आधिकारिक रूपांतरण

यह फिल्म 2018 की मराठी फिल्म मुलशी पैटर्न का आधिकारिक रूपांतरण है। फिल्म की रिलीज के बाद फैंस को लगा था कि फिल्म में आयुष शर्मा ने काफी बड़ा धमाका किया है और एक ऐसा निगेटिव रोल किया है जो कि लोगों का प्यार पाने में सफल रहा है।

उनका करियर काफी तेजी से स्पीड पकड़ने वाला है

उनका करियर काफी तेजी से स्पीड पकड़ने वाला है

आयुष शर्मा के लिए ये फिल्म शानदार साबित हुई है और इससे इतना तो तय है कि उनका करियर काफी तेजी से स्पीड पकड़ने वाला है। सलमान खान हर तरह से आयुष को सपोर्ट करते हैं और यही कारण है कि वो हर बार उनके साथ नजर आते हैं।

टाइगर 3

टाइगर 3

सलमान खान की बात करें तो इस वक्त वो टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं और लगातार इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैँ। अंतिम में उनका किरदार उतना बड़ा नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X