अंतिम: सलमान खान, आयुष और वरुण धवन ने कैसे की 'विघ्नहर्ता' गाने की शूटिंग, यहां देंखे मेकिंग वीडियो!
फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' के निर्माताओं ने 'विघ्नहर्ता' गाने का एक मेकिंग वीडियो रिलीज़ किया है। मेकिंग वीडियो में एक आकर्षक और शानदार सेट-अप दिखाया गया है, जो गणपति और उनके त्योहार के उत्सव के लिए बिल्कुल परफ़ेक्ट है। सलमान खान, आयुष शर्मा और वरुण धवन पर फिल्माया यह गाना काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
इस गाने की मेकिंग में गणपति उत्सव की भव्यता को दिखाया गया है जिसे इस ट्रैक में भी देखा जा सकता है। वीडियो में फिल्म में एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे सलमान खान की धुंआधार एंट्री दिखाई गयी है।

मेकिंग में ध्यान देने वाली बात यह है कि कोई भी गणपति के प्रति कलाकारों और क्रू की भक्ति को महसूस कर सकता है, जब वे इसे फिल्मा रहे थे। मेकिंग से पता चलता है कि वरुण धवन और आयुष ने इस ट्रैक में कितनी मेहनत की है।
वरुण ने हमेशा की तरह इस गाने में अपनी ऊर्जा ने जान भर दी है और आयुष हर डांस स्टेप, स्टांस और एटीट्यूड पर उनके साथ कदम से कदम मिला रहे हैं। निश्चित रूप से, यह सराहनीय है।
यह गीत उल्लासपूर्ण और जश्न मनाने वाला है और इसे जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिसने पूरे प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में रेकिंग हासिल की है। वीडियो को देखते हुए, यह मेकिंग कलाकारों और पूरे क्रू के लिए समान रूप से मनोरंजक रही है।
गाने और इसके निर्माण में, क्रू और प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने गति को जीवंत किया और इसे पूरे शूट के दौरान बनाए रखा था। गाने के फिल्मांकन के दौरान, आयुष के हाथ में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बावजूद, उन्होंने एक सराहनीय काम किया है।
फिल्म के निर्देशक महेश मांजरेकर ने फिल्म के कथानक को बनाए रखते हुए व गणपति के सार को कैप्चर करते हुए, सटीक रूप से स्पष्ट तरीके से इस ट्रैक को शूट किया है। गाने की कोरियोग्राफी मुदस्सर खान ने की है।
"अंतिम: द फाइनल ट्रुथ" सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत और सलमा खान द्वारा निर्मित है। महेश मांजरेकर ने फिल्म का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications
