'बजरंगी भाईजान' के बराबरी पर पहुंची 'अंतिम'- जानें सलमान खान की IMDb पर टॉप फिल्मों की लिस्ट

सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'अंतिम' भले ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड नहीं तोड़ रही है। लेकिन फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। खास बात है कि अंतिम सलमान की ब्लॉकबस्टर बजरंगी भाईजान की बराबरी करते हुए IMDb पर सलमान खान की दूसरी सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म बन गई। इसे अब तक करीब 29k लोग रेटिंग दे चुके हैं।

IMDb पर अंतिम को 8 रेटिंग मिली है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और आयुष शर्मा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और दोनों अभिनेताओं की एक्टिंग को लेकर काफी तारीफ मिल रही है।

salman-khan-s-highest-rated-film-on-imdb

बता दें, आईएमडीबी किसी भी मूवी, सीरीज, टीवी शो के रेटिंग और रिव्यू को जानने के लिए सबसे विश्वसनीय और प्रसिद्ध वेबसाइट है। इस वेबसाइट में आपको नेशनल और इंटरनेशनल सिनेमा की हर तरह की फिल्मों, टीवी शोज़, सेलिब्रिटीज़, अवॉर्ड और इवेंट्स के साथ वेब सीरीज़ का पूरा-लेखा जोखा मिल जाएगा।

अंदाज अपना अपना

अंदाज अपना अपना

IMDb रेटिंग- 8.1

सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन यह कॉमेडी फिल्मों सालों से लोगों की फेवरिट बनी हुई है। साल 1994 में आई इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था।

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ

IMDb रेटिंग- 8

सलमान खान और आयुष शर्मा की इस फिल्म को अपने कंटेंट के लिए तारीफ मिल रही है। फिल्म का निर्देशन किया है महेश मांजरेकर ने।

बजरंगी भाईजान

बजरंगी भाईजान

IMDb रेटिंग- 8

साल 2015 में सलमान खान की इस फिल्म को IMDb पर 82 हजार लोगों ने रेटिंग दी है। कमाई के मामले में भी ये सलमान खान के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है।

कुछ कुछ होता है

कुछ कुछ होता है

IMDb रेटिंग- 7.6

करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरूख खान और काजोल मुख्य भूमिकाओं में थे। जबकि सलमान खान और रानी मुखर्जी ने दमदार सपोर्टिंग भूमिका निभाया था।

हम आपके हैं कौन

हम आपके हैं कौन

IMDb रेटिंग- 7.5

साल 1994 में आई ये फिल्म ना सिर्फ सलमान खान और माधुरी दीक्षित की.. बल्कि बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में है। फिल्म के निर्देशक हैं सूरज बड़जात्या।

खामोशी

खामोशी

IMDb रेटिंग- 7.5

बतौर निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस डेब्यू फिल्म में सलमान खान और मनीषा कोईराला था। फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी।

हम दिल दे चुके सनम

हम दिल दे चुके सनम

IMDb रेटिंग- 7.5

साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य किरदारों में थे।

मैंने प्यार किया

मैंने प्यार किया

IMDb रेटिंग- 7.3

साल 1989 में आई हुई फिल्म मैंने प्यार किया सलमान खान और भाग्यश्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। फिल्म के निर्देशक थे सूरज बड़जात्या।

साजन

साजन

IMDb रेटिंग- 7.3

साल 1991 में आई इस रोमांटिक फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त मुख्य किरदारों में थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

तेरे नाम

तेरे नाम

IMDb रेटिंग- 7.2

परफॉर्मेंस को लेकर सलमान खान की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल तेरे नाम साल 2003 में रिलीज हुई थी। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X