..................... आयुष शर्मा ने फिल्म 'अंतिम' के लिए सलमान खान को कहा शुक्रिया | Antim: Aayush Sharma pens a note of gratitude for Salman Khan and Mahesh Manjrekar - Hindi Filmibeat

अंतिम- द फाइनल ट्रूथ: आयुष शर्मा ने सलमान खान और महेश मांजरेकर को कहा, थैंक यू

By Filmibeat Desk

पिछले दिनों महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया, जहां आयुष शर्मा और सलमान खान का लुक रिवील किया गया था। टीजर को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश होकर आयुष ने सलमान खान और महेश मांजरेकर के प्रति आभार व्यक्त किया है और एक तस्वीर के साथ खास पोस्ट शेयर किया है।

टीजर को देखकर दर्शकों ने आयुष के समर्पण के लिए अभिनेता की सराहना की। फैंस का आभार व्यक्त करते हुए अभिनेता ने कहा, "एक अभिनेता के रूप में सबसे बड़ा उपहार दर्शकों का प्यार और प्रशंसा है। #Antim के फर्स्ट लुक की प्रशंसा के साथ मुझे आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद। यह बहुत भारी होता है, जब आखिरकार आपका हार्डवर्क काम आता है और आपके प्रयास सराहे जाते हैं।"

Antim

आयुष ने आगे लिखा- "मैं तहे दिल से मुझ पर विश्वास करने और मुझे पूरी ताकत से अपनी सीमा को लांघने के लिए सलमान खान और महेश मांजरेकर सर के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहूंगा"

अंतिम... द फायनल ट्रुथ महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित है। फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में आयुष एक गैंगस्टर बने हैं, जबकि सलमान हैं पुलिसवाले। फिल्म में बतौर अभिनेत्री दिखेंगी महिमा माकवन, जो कि उनकी डेब्यू फिल्म होगी। महिमा कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुकी हैं, जैसे कि 'सपने सुहाने लड़कपन के', शुभारंभ, रिश्तों का चक्रव्यूह.. आदि..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X