नहीं रहे संगीतकार एंथनी गोंज़ाल्विस, अमिताभ ने जताया शोक

एंथनी गोंज़ाल्विस मशहूर संगीत निर्देशक आरडी बर्मन और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल के गुरू थे। वो म्यूज़िक अरेंजर थे और उन्होंने 1950 और 1960 के दशक की कई मशहूर फ़िल्मों के संगीत में योगदान दिया जिनमें महल, नया दौर और दिललगी खास है।
वो अपने जमाने के बेहद ही मशहूर वायलिन वादकों में से एक थे और उन्होंने संगीतकार एसडी बर्मन के साथ काफ़ी समय तक काम किया था। परिवार के सूत्रों के अनुसार उनकी मृत्यु गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई जहां उन्हें निमोनिया के कारण भर्ती कराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications