अमोल की फिल्म के लिए अंतरा ने सिर मुंडाया

By Neha Nautiyal

Antara Mali
अपनी ग्लैमरस भूमिकाओं के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अंतरा माली ने प्रख्यात अभिनेता और फिल्मकार अमोल पालेकर की फिल्म 'एंड वंस अगेन' के लिए अपने सिर के बाल पूरी तरह साफ करवा लिए हैं। वह फिल्म में सिक्किम की एक बौद्ध भिक्षुणी बनी हैं।

देखें गैलरी अंतरा माली की

अमोल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण संगरीला क्रिएशंस ने किया है। फिल्म में रजत कपूर और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि आम आदमी के जीवन को हिंसा किस तरह प्रभावित करती है।

इससे पहले अंतरा माली 'कंपनी', 'रोड', 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'गायब' और 'नाच' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। अंतरा की आखिरी फिल्म पांच साल पहले 'मि. या मिस' आई थी। तीस वर्षीय अंतरा ने पिछले साल 'जीक्यू' पत्रिका के संपादक चे कुरियन से शादी कर ली थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X