जगदीश माली के निधन से गमगीन बॉलीवुड
तो वहीं जाने-माने फोटोग्राफर सुबी ने लिखा है कि आज कैमरे के जादूगर जगदीश माली चले गये, बेहद ही दुखद घटना है। वो मेरे हमेशा आदर्श थे, हैं और रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
मालूम हो कि जाने-माने फोटोग्राफर जगदीश माली ने सोमवार सुबह 11:30 बजे नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली। लेकिन अंतरा माली के पिता जगदीश माली के निधन का कारण क्या है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। वह मात्र 60 साल के थे।
गौरतलब है तीन महीने पहले जगदीश माली उस समय सुर्खियों में आये थे जब उन्हें अभिनेत्री मिंक ने मुंबई की सड़कों पर फटेहाल देखा था। उनकी दयनीय स्थिति देखकर मिंक ने अंतरा माली को फोन किया था लेकिन अंतरा ने अपने पापा के लिए मिंक को ही डांट दिया था और फोन पर आने से मना कर दिया था, यह कहकर कि उनका बच्चा अभी छोटा है इसलिए वह नहीं आ सकती हैं। जिसके बाद मिंक ने सलमान खान को फोन किया था। सलमान खान ने तुरंत अपनी गाड़ी भेजी थी जगदीश माली को लाने के लिए।
सलमान खान ने मीडिया में बयान दिया था कि जगदीश माली की हालत देखकर लग रहा था कि वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं हैं। उन्होंने अंतरा माली को भी अपने पिता की अनदेखी करने पर जमकर लताड़ लगायी थी। लेकिन जगदीश माली ने कहा था कि वह ठीक हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ है। मिंक ने पब्लिसिटी बटोरने के लिए उनके नाम का सहारा लिया है।


Click it and Unblock the Notifications












