माता-पिता के तलाक से सहम गईं थी Anshula Kapoor, परवरिश पर उठाए गए थे सवाल, बोलीं- समझ नहीं आ रहा था कि...

Anshula Kapoor On Her Parents Divorce: बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने हाल ही में अपने माता-पिता की तलाक को लेकर बात की है। अंशुला ने बताया कि किस तरीके से उनके माता-पिता के तलाक का उनके बचपन पर असर पड़ा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस पर खुलकर बात की है।
अंशुला ने अपने माता-पिता यानी की बोनी कपूर और मोना कपूर के तलाक को लेकर बात की और बताया कि उनके अलग होने के बाद में उनकी फैमिली एक गॉसिप बनकर रह गई थी। उन्होंने बताया कि "90 के दशक में किसी को भी नहीं पता था कि अगर किसी के माता-पिता अलग हो जाते हैं तो इसको क्या कहा जाता है।"
अंशुला कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "लोग आपके परिवार की वैल्यू और परवरिश पर बात करने लग जाते हैं। मैं तो खुद के आइसोलेशन में ही चली गई थी और समझने की कोशिश भी कर रही थी कि जिंदगी में हुई यह नई चीज आखिरकार है क्या?"
अंशुला कपूर इस पर आगे बात करते हुए बताती हैं कि उनकी मां ने कभी भी बेटे अर्जुन और उनमें कोई भी फर्क नहीं किया। दोनों बच्चों को अच्छे तरीके से पाल पोस कर बड़ा किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंशुला और अर्जुन दोनों ही अपनी मां मोना कपूर के काफी करीब हुआ करते थे।
भले ही अब मोना कपूर इस दुनिया में नहीं रही लेकिन मन को याद कर अक्सर दोनों काफी ज्यादा इमोशनल हो जाया करते हैं। मोना कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी हुआ करती थी और जब श्रीदेवी से बोनी कपूर को प्यार हुआ तो उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1996 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ में शादी कर ली थी। शादी के बाद में उनके दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुए थे। पहली शादी से भी बोनी कपूर को दो बच्चे थे जिनका नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है।


Click it and Unblock the Notifications











