दरवाजे पर आ गई बेटी की बारात, कन्यादान को तैयार बोनी कपूर, कपूर सिस्टर्स ने मचाया धमाल

Anshula Kapoor Wedding: फिल्म इंडस्ट्री के कपूर खानदान में एक बार फिर से शहनाईयां बज रही हैं। फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड से मंगेतर बने रोहन ठक्कर के साथ फेरे लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Anshula Kapoor Wedding

अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू

सोनम कपूर के बाद अब कपूर खानदान की दूसरी लाडली अंशुला कपूर विदाई लेने के लिए तैयार है। अंशुला की शादी से पहले शुरू हुई रस्मों की तस्वीरें उनकी छोटी कजिन सिस्टर शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

लहंगे गहनों में दुल्हनिया का खूबसूरत लुक

इन तस्वीरों में होने वाली दुल्हनिया बेहद प्यारे लहंगे में और हैवी गहनों में सजी बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही इन तस्वीरों में अंशुला अपनी पूरी फैमिली और कजिन्स के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

पूजा के साथ शुरू हुई शादी की रस्में

शादी की रस्मों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, सबसे पहले कुल देवी की पूजा से शुरुआत की गई है। वीडियो में अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर पूजा-आरती करते और देवताओं का आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं।

जाह्नवी-खुशी का खूबसूरत लुक, गायब रही सोनम कपूर

इसके साथ ही शनाया कपूर की इन तस्वीरों में फैंस उनकी बड़ी बहन सोनम कपूर-आनंद आहूजा और उनके दोनों बेटों को भी काफी मिस कर रहे हैं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर बेहद शानदार अंगाद में नजर आ रही हैं।

वेकेशन पर किया प्रपोज, परिवार के सामने की सगाई

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लंबे रिलेशन के बाद जब रोहन ठक्कर ने वेकेशन पर अंशुला को प्रपोज किया तो उसके बाद अक्तूबर 2025 में अंशुला और रोहन ने परिवार के साथ ग्रैंड सेलिब्रेशन में सगाई की थी। अंशुला और रोहन की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है।

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी

अंशुला और रोहन की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने एक रात 1:15 बजे ऐप पर बात करना शुरू किया था, जो बिना रुके अगली सुबह तक चली। पहली ही बातचीत में दोनों को अहसास हो गया था कि उनका कनेक्शन काफी खास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X