सौतेली बहन जाह्नवी कपूर के पैदा होने पर पहली बार बोलीं अंशुला कपूर- इसमें सुकून कैसे मिल सकता है..

Anshula Kapoor On Jahnvi Kapoor Birth: बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी बेटी अंशुला कपूर की हाल ही में शादी हुई है। लेकिन आपको बता दें कि अंशुला कपूर, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना की बेटी है।

Anshula Kapoor

दरअसल बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक देने के बाद में श्रीदेवी के साथ में शादी की थी। लेकिन प्रोड्यूसर को पहली शादी से दो बच्चे हुए जिसमें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर है। अब इसी बीच अंशुला कपूर का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने माता-पिता के तलाक को लेकर बात करती नजर आई।

6 साल की उम्र में पेरेंट्स हुए अलग

अंशुला कपूर ने इसमें बताया कि जब वह सिर्फ 6 साल की थी तो उनके पेरेंट्स का तलाक हो गया था। पिंक विला के साथ बातचीत के दौरान अंशुला ने बताया कि "जब मैं सिर्फ 6 साल की थी। मुझे ऐसा लगा था कि मेरी वजह से मेरी मम्मी पापा अलग हो गए हैं। जब मैं बहुत ज्यादा छोटी थी और मुझे लगता था कि मम्मी पापा की जिंदगी अच्छी चल रही थी। लेकिन मैं आई तो सब कुछ बदल गया। मुझे लगा कि शायद मैं अच्छी बेटी नहीं हूं और इसीलिए उनका रिश्ता टूट गया।"

जान्हवी के आने के बाद हुआ यकीन

अंशुला कपूर ने आगे बताया कि जब 1997 में जान्हवी कपूर का जन्म हुआ था जो कि बोनी कपूर की दूसरी पत्नी की बेटी है। तब अंशुला ने इस बात को स्वीकार किया था कि उनके मन में यह ख्याल आया कि शायद जान्हवी का जन्म एक सही चीज का प्रतीक था। लेकिन वह खुद कुछ गड़बड़ थी। "मुझे पता है कि यह काफी गलत है लेकिन जब जानवी का जन्म हुआ तो मुझे पक्का यकीन हो गया था कि शायद मुझ में ही कोई कमी है।"

खुद को ज़िम्मेदार मानती थी अंशुला

अंशुला ने इस पर आगे बात करते हुए कहा था कि "अब मैं जब बड़ी हो चुकी हूं तो मैं जानती हूं कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं थी। लेकिन तब आपको समझ नहीं होती की रिश्ते कैसे बदलते हैं तो आप खुद को ही जिम्मेदार मानते हो। यह मेरे मन का एक बोझ था जो सालों तक चला।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X