कपूर खानदान के दरवाजे पर आई बारात, सज धज कर नीतू-करिश्मा-सोनम ने किया जमाई का स्वागत

Anshula Kapoor Wedding: फिल्म मेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। अंशुला कपूर के मेहंदी सेरेमनी से काफी सारी इनसाइड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

Anshula Kapoor Wedding

6 जुलाई को कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है और बीते शनिवार को उनकी मेहंदी सेरेमनी थी। अंशुला ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फंक्शन की झलक शेयर की है। मेहंदी की रस्म में अंशुला कपूर नीले रंग के पटोला लहंगे में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

इस दौरान जैसे ही दूल्हे राजा की नजर उनपर पड़ी तो बार बार उन्हें निहारते और हग करते दिखाई दिए। इसके साथ ही अंशुला और उनके होने वाले पति रोहन ठक्कर ने साथ में डांस भी किया।

शादी की रस्म में पूरा का पूरा कपूर खान, दोस्त और रिश्तेदार सजे धजे और मस्ती में डूबे दिखाई दिए। इस दौरान नीतू कपूर, करिश्मा कपूर, सोनम कपूर, वरुण धवन, शनाया कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और ऑरी सभी अंशुला की मेहंदी की रस्म में इंजॉय करते नजर आए।

अंशुला ने मेहंदी फंक्शन के लिए पारंपरिक ग्रीन कलर का लहंगा नहीं पहना था। उन्होंने लीक से हटकर ब्लू रंग का गुजराती स्टाइल लहंगा पहना था जो बेहद खास था। उन्होंने इससे जुड़ी डिटेल्स भी शेयर की हैं।

अंशुला कपूर के लहंगे को अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने पोस्ट में अंशुला ने बताया कि उन्होंने अर्पिता मेहता का डिजाइन क्यों चुना और इसमें क्या खास है। दरअसल, ये लुक उनके मंगेतर रोहन ठक्कर के कल्चर से प्रेरित है।

Read more about: anshula kapoor bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X