Anshula Kapoor: रिलेशनशिप में हैं अर्जुन कपूर की बहन, स्विमिंग पूल से बॉयफ्रैंड के साथ शेयर की रोमांटिक फोटो

By Filmibeat Desk

anshula-kapoor-makes-her-relationship-official-with-rohan-thakkar-shared-a-photo-from-swimming-pool

Anshula Kapoor: एक ओर जहां अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की खबरें हर दिन सुर्खियां बटोरती हैं। वहीं अब अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने भी अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है। जी हां, अशुंला स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मालदीव से रोहन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

तस्वीर में, दोनों स्विमिंग पूल में एक दूसरे की तरफ देख रहे हैं। अंशुला और रोहन अपने रिलेशनशिप की फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने पहुंच थे। इस पोस्ट पर सभी सेलेब्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। जान्हवी कपूर, सोनम कपूर, अथिया शेट्टी से लेकर खुशी कपूर, रिया कपूर.. सभी ने अपने कमेंट्स में दिल वाले इमोजी पोस्ट किये हैं। जाहिर है पूरी फैमिली अंशुला के रिश्ते पर खुशी जता रही है।

बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब अंशुला कपूर के इंस्टाग्राम पर रोहन की तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी उन्होंने रोहन के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं। 2022 में ये खबरें शुरु हो गई थीं कि दोनों ने डेट करना शुरु कर दिया है। अंशुला का परिवार रोहन से अच्छी तरह वाकिफ है और वास्तव में उसे काफी पसंद भी करता है। दोनों अक्सर छुट्टियों पर जाते हैं। वे एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

बता दें, अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। मोना कपूर का साल 2012 में निधन हो गया था। खैर, अब पूरा परिवार काफी करीबी रिश्ता साझा करता है।

Read more about: anshula kapoor arjun kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X