खुद की बॉडी से परेशान हैं अंशुला कपूर, छलका दर्द, बोलीं- 'सोनाक्षी सिन्हा की शादी में..'

anshula kapoor

जब हमारा शरीर वैसा नहीं होता है जैसा हम चाहते हैं तो दिमाग में कुछ उलझन तो जरूर होती है। ऐसी ही एक उलझन अंशुला कपूर को भी है। अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने ये खुलासा किया है कि वो किस तरह से सोनाक्षी सिन्हा की शादी में परेशान थीं।

उनका कहना है कि ये काफी तकलीफदेह होता है जब आपको शरीर आपका साथ नहीं देता। बोनी कपूर की बिटिया ने इस वक्त अपनी बॉडी पॉज‍िट‍िव‍िटी कंटेंट को लेकर खुलकर बात की है।

सोनाक्षी-जहीर की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद अंशुला ने अपनी बातें सोशल मीडिया पर लिखी हैं। उन्होने लिखा, ''दो बेहद सुंदर लोगों के मिलन की शाम थी। लेकिन यही वो शाम भी थी, जब मेरी शारीरिक असुरक्षाएं शीर्ष पर थीं।

मैं उन लड़कियों में से एक हूं ज‍िसके जीवन में बहुत सारे 'ब्‍लोटेड' डेज आते हैं। मेरा पेट इस दौरान बहुत बुरा रहता है, मेरा चेहरा सूजा हुआ सा लगता है और जब भी ऐसे समय में मैं अपने चेहरे को शीशे में देखती हूं तो मुझे महसूस होता है जैसे ये मेरी बॉडी ही नहीं है।''

अंशुला के इस पोस्ट के बाद लोग हैरान हैं और उनकी इन समस्याओं को लेकर बात कर रहे हैं। बता दें कि अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी की बेटी हैं। वो अर्जुन की सगी और जान्हवी कपूर की स्टेप-सिस्टर हैं। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद ये सभी साथ रहते है।

अंशुला कपूर का एक्टिंग से कोई लेना देना नहीं है और ना ही वो इसमें आना चाहती हैँ। कहा जाता है कि वो अक्सर समस्याओ का सामना करती हैं। अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी कम ही एक्टिव रहती हैं लेकिन उनके पोस्ट जब सामने आते हैं वो वायरल हो जाते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anshula kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X