Anshula Kapoor ने ऐसा आउटफिट पहनकर किया रैंप वाक, भीड़ में तालियां बजाते दिखे भाई अर्जुन कपूर!

बॉलीवुड में कई ऐसे भाई बहन हैं जो कि अक्सर खबरों का हिस्सा रहते हैं और इस लिस्ट में एक नाम अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर का भी है। हालांकि अंशुला का फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है लेकिन इस वक्त जो वीडियो सामने आया है वो किसी को भी चौका देगा। दरअसल अंशुला को रैंप वाक करते देखा गया है और इस दौरान वो अकेली नहीं थी बल्कि उनके साथ उनके भाई और अभिनेता अर्जुन कपूर मौजूद थे। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
वीडियो इसलिए भी खास है क्योंकि अर्जुन कपूर ने इस दौरान अंशुला के लिए खड़े होकर तालियां बजाई और ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो गया। इस वीडियो की बात करें तो ये लैक्मे फैशन वीक का है और इसको लेकर हलचल हैं।
अंशुला कपूर के लुक्स की बात करें तो इस दौरान उन्होने बेहद ही खूबसूरत शिमरी और ग्लैमरस आउटफिट पहना हुआ था जिसमें वो सुंदर लग रहीं थीं। में कमाल लगीं तो साथ ही उनका हालांकि अंशुला की फिटनेस उतनी शानदार नहीं है लेकिन उनका कॉन्फिडेंस भी देखते ही बन रहा था।
उनके इसी अंदाज पर अर्जुन कपूर इंप्रेस हो गए और उन्होने दर्शकों के बीच खड़े होकर जमकर तालियां बजाईं। हालांकि अर्जुन कपूर या अंशुला की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है लेकिन फैंस को वो दोनों काफी पसंद आ रहे हैं।
उनका ये अंदाज बेहद खास है और काफी कम भाई बहनों को इस तरह से आप देखते होंगे। लैक्मे फैशन वीक की बात करें तो इस दौरान कई शानदार सितारों ने भाग लिया है और सुबह से ही तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications