टाइगर जिंदा है 3 में विलेन बनेगा ये एक्टर, सलमान के नाम पर आया फेक काॅल, पुलिस में शिकायत !
राधे के साथ सलमान खान इन दिनों टाइगर जिंदा है 3 की प्लानिंग कर रहे हैं। इसे लेकर वह कास्टिंग का काम भी शुरू कर चुके हैं। क्या आप सलमान खान की इस ब्लॅाकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनेंगे? कुछ इसी तरह के कॅाल इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें कि ये सिर्फ फेक कास्टिंग का मामला है।
कुछ दिनों पहले एक्टर विकास मनकटला ने इसे बताते हुए कहा था कि कुछ लोग फेक कास्टिंग कर रहे हैं सलमान खान के नाम से , ऐसे लोगों से सावधान रहिए। वहीं अब इससे जुड़ा एक और मामला सामने आया है।

'क्वींस हैं हम' और तनहाइंया शोज के एक्टर अंश अरोड़ा ने उन्हें फेक कॅाल्स और ईमेल करने वाले के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्हें बीते कई दिनों इसे लेकर फेक कॅाल्स और ईमेल मिल रहे हैं। ये सब जुड़ा है टाइगर जिंदा है 3 की कास्टिंग से।


Click it and Unblock the Notifications











