अनुराग बसु की लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल की स्टारकास्ट फाइनल - सिद्धार्थ - कंगना और राजकुमार राव
जग्गा जासूस की विफलता से उबर चुके अनुराग बसु अब अपनी अगली फिल्म लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। खबर थी कि फिल्म के लिए करीना कपूर और अर्जुन कपूर को अप्रोच किया गया है लेकिन अब फिल्म की स्टारकास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजकुमार राव और कंगना रनौत पर जाकर लॉक हुई है।
[रिलीज़ डेट BOOKED: 22 फरवरी 2019, एक दिलचस्प क्लैश]
हालांकि माना जा रहा है कि ये तीनों ही एक्टर फिल्म की तीन अलग अलग कहानियों का हिस्सा होंगे। पहले फिल्म के लिए करीना को अप्रोच किया गया था लेकिन उनकी डेट्स ब्लॉक होने के बाद कंगना रनौत ने उन्हें रिप्लेस किया है। कंगना फिल्म के पहले पार्ट का भी हिस्सा थीं। वहीं कंगना रनौत ने अनुराग बसु की गैंगस्टर के साथ ही अपना बॉलीवुड डेब्यू भी किया है।

बात की जाए कंगना और राजकुमार राव की , तो दोनों इस फिल्म के अलावा दो और फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं - पहली है मेंटल है क्या जो कि एक साईकोलॉजिकल थ्रिलर है और दूसरी है अनुराग कश्यप स्टारर इमली। लाइन इन अ मेट्रो सीक्वल अलग अलग कहानियों पर बनी होगी जो कि बड़े शहर में रहने वालों की इमोशनल दिक्कतों से डील करेगी।
फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट था। पहले पार्ट में चार कहानियां थीं जिनमें मुख्य भूमिका निभाई थी शिल्पा शेट्टी, शाईनी आहूजा, केके, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, धर्मेंद्र, नफीसा अली, शरमन जोशी और कंगना रनौत ने। फिल्म एक म्यूज़िकल हिट थी और प्रीतम के गाने चार्टबस्टर साबित हुए थे।
देखना है इस बार फिल्म क्या कमाल दिखा पाती है। वैसे जानिए बॉलीवुड में आने वाले सीक्वल -


Click it and Unblock the Notifications
