अक्किनेनी नागेश्वर राव अवार्ड: श्रीदेवी के लिए अवार्ड लेते हुए रो पड़े बोनी कपूर
श्रीदेवी को अक्किनेनी नागेश्वर राव अवार्ड से सम्मानित किया गया और ये अवार्ड लेने हैदराबाद पहुंचे बोनी कपूर। ये इवेंट, अन्नपूर्णा स्टूडियो में संपन्न हुआ। इस दौरान, तेलुगू सिनेमा के कई दिग्गज इस मौके पर मौजूद रहे। श्रीदेवी को ये सम्मान, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए मिला।
श्रीदेवी को गए हुए लगभग 2 साल हो चुके हैं लेकिन आज भी बॉलीवुड उनके इस तरह अचानक चले जाने के सदमे से बाहर नहीं निकल पाया है। ऐसे में उनके परिवार को उनकी कमी का एहसास कितना होगा, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है।

श्रीदेवी का ये अवार्ड लेते हुए बोनी कपूर थोड़ा भावुक हो गए। वो ज़्यादा कुछ बोल नहीं पाए और श्रीदेवी को याद करते हुए रो पड़े। इस मौके पर श्रीदेवी का चाइल्ड आर्टिस्ट से लेकर एक फिल्म स्टार तक का सफर दिखाया गया।
उन पर दिखाए गए इस क्लिप के बाद दर्शकों के बैठे सभी लोग भावुक हो गए। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म थी ज़ीरो। शाहरूख खान की इस फिल्म में श्रीदेवी ने मेहमान कलाकार की भूमिका निभाई थी।
देखिए सिनेमा में कैसा रहा उनका सफर


Click it and Unblock the Notifications
