अब अनुष्का कराएंगी शादियाँ

अब अनुष्का कराएंगी शादियाँ

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बॉलीवुड में अपनी अगली फ़िल्म 'बैंड बाजा बारात' में एक शादी ब्याह आयोजक यानि वेडिंग प्लैनर की भूमिका निभा रही हैं.

फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'बदमाश कंपनी' के बाद ये अनुष्का की बॉलीवुड में और यशराज बैनर के साथ भी तीसरी फ़िल्म है. अनुष्का के साथ फ़िल्म में दिखाई देंगे रणवीर सिंह जिनकी ये पहली फ़िल्म है.

इस फ़िल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है. मनीष, फ़िल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के सहायक निर्देशक थे.

अनुष्का ने प्रेस वार्ता में बताया की ये फ़िल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है जो नए नए पढ़ाई करके कॉलेज से निकले हैं और एक साथ शादियों के पूरे आयोजन की ज़िम्मेदारी उठाने का काम शुरू करते हैं.

अनुष्का का किरदार श्रुति कक्कड़ का है जो बचपन से ही 'वेडिंग प्लैनर' बनना चाहती है. उसका मानना है कि जीवन में अगर कुछ बनना है तो प्यार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए.

रणवीर की पहली फ़िल्म

रणवीर सिंह यशराज बैनर के साथ फिल्मों में कदम रख रहे हैं और इसकी उन्हें बेहद ख़ुशी है.

रणवीर कहते हैं, "मैं बचपन से ही अभिनेता बनना चाहता था और स्कूल के दिनों में भी मैं वाद- विवाद प्रतियोगिता और ड्रामा में भाग लेता था."

रणवीर आगे कहते हैं, "बीच में मुझे ऐसा भी लगने लगा था कि फ़िल्मी दुनिया में बिना किसी जान पहचान के कुछ नहीं हो सकता और तब मैंने इस बारे में सोचना छोड़ भी दिया था. पर बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं अभिनय ही सबसे अच्छी तरह कर सकता हूं और वही करना चाहूंगा".

रणवीर ने बताया कि मुंबई आकर उन्हें साढ़े तीन साल संघर्ष करना पड़ा और एक दिन उन्हें पता चला कि यशराज बैनर की फ़िल्म में प्रमुख भूमिका के लिए ऑडिशन चल रहे हैं और फिर वो वहां पहुंचे और उन्हें ये किरदार मिल गया.

रणवीर ने प्रेस वार्ता में अपनी सह-कलाकार अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ़ की.

रणवीर ने कहा, "अनुष्का बहुत ही सहयोगी स्वभाव की हैं और उन्होंने शूटिंग के दौरान मेरी काफी मदद भी की. वो सुशील होने के साथ ही काफ़ी चुलबुली भी हैं और क्योंकि वो दिल्ली की हैं इसलिए उनके स्वभाव में दिल्ली की लड़कियों वाली मस्ती की झलक दिखाई देती है."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X