आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से एक और ट्रेलर होगा रिलीज? टीम ने की तगड़ी प्लानिंग!
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है वो काफी चर्चा में है और ट्रेलर काफी शानदार है। हालांकि कुछ लोगों को ये पसंद नहीं आया है और हमेशा की तरह ट्विटर पर आमिर खान की फिल्म को बायकॉट करने की मांग चल रही है। लेकिन इस वक्त इस फिल्म से एक बड़ी खबर आ रही है जो कि फैंस के लिए शानदार होगी। दरअसल लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर आईपीएल 2022 के फाइनल के बीच रिलीज किया गया था और लोगों को ये काफी पसंद आया था।
इस ट्रेलर में कहानी का पता चलता है कि, एक युवा आमिर खान को चलने में बाधा और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, केवल दूर करने के लिए पूर्व और एक जीवन-परिवर्तन,

क्रॉस-कंट्री मैराथन - हैंक्स-एस्क प्रेमी दाढ़ी एट अल - फिर भी पूरी तरह से अपनी मनोवैज्ञानिक बाधा से मुक्त होने में सक्षम नहीं है, फिर भी कई प्रमुख घटनाओं के एक हिस्से के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने में सक्षम है।
अब खबर आ रही है कि आमिर खान की टीम सिर्फ इसी ट्रेलर तक संतुष्ट नहीं है बल्कि फिल्म रिलीज से कुछ दिन पहले एक और ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। जी हां, सही सुना आपने.. इसको लेकर मेकर्स तैयारी कर रहे हैं।
आमिर खान के साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान नजर आने वाली हैं और ये फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक रीमेक है। ये फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications