बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के हाथों लगी एक और नई फिल्म, असली जिंदगी पर आधरित है कहानी

मनोरंजन जगत के जाने माने एक्टर शाहिद कपूर जो भी अभी अपनी वेब सीरीज फर्जी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, फैंस का काफी प्यार उनको मिल रहा है। अब खबर आई है कि शाहिद के हाथों असल जिंदगी पर आधारित एक नई फिल्म लगी है। शाहिद कपूर ने इस फिल्म के लिए जर्सी के प्रोड्यूसर अमन गिल के साथ हाथ मिला लिया है।
खबरों की मानें तो शाहिद और अमन गिल एकबार फिर एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। यह फिल्म असल जिंदगी की किसी कहानी पर आधारित होगी। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर दिया है।
बैसे ऑफिशियल तो इस फिल्म को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं शाहिद ने भी इस फिल्म को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। परंतु फैंस को इसकी जानकारी मिल गई है तो वह अभ शाहिद की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं हाल ही में डिज्नी पर रिलीज हुई वेब सीरीज फर्जी की बात करें तो, इसमें शाहिद के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस सीरीज में शाहिद नकली नोटों के आर्टिस्ट बने हैं और उनका मुकाबला विजय सेतुपति के साथ हो रहा है।
शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास पाइपलाइन में अली अब्बास जफर की ब्लडी डैडी भी है। बता दें कि ब्लडी डैडी 2011 की फ्रांसीसी फिल्म 'निट ब्लैंच' (स्लीपलेस नाइट) का ऑफिशियल अडैप्शन है। इसके अलावा दो हिंदी फिल्में और भी है एक्टर के पास।


Click it and Unblock the Notifications