#ClearHai: "मैं ट्यूबलाइट में हूं...अब बाकी तो सलमान खान जानें!"

सलमान खान और अरिजित सिंह विवाद तो अब बॉलीवुड इतिहास में दर्ज हो चुका है। कारण ये भी है कि किसी ने कभी सलमान खान के सामने बोलने की हिम्मत नहीं की। और यही कारण था कि अरिजित सिंह ने फैन्स ने बकायदा सपोर्ट दिया।

अब अरिजित सिंह ने हाल ही में कहा है कि वो ट्यूबलाइट में गा रहे हैं। लेकिन फिल्म में गाना होगा या नहीं होगा वो नहीं जानते। वो बस अपना काम करेंगे यानि कि गाना रिकॉर्ड करना। बाकी डायरेक्टर पर है कि वो गाना रहता है या नहीं।

salman khan tubelight

वैसे अरिजित ने ऐसे ही दो टूक जवाब से पिछली बार भी सबका दिल जीता था लेकिन सलमान खान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये इतनी बड़ी बात थी नहीं जितना कि सबने बना दी।
[#LEAKED: अगर ये है ट्यूबलाइट की कहानी तो ज़बर्दस्त है फिल्म!]

अभी तक मैं सलमान खान से नहीं मिल पाया हूं लेकिन मैं जानता हूं कि उनकी तरफ से भी कोई दिक्कत नहीं है। बात बस मीडिया और प्रेस ने बढ़ा दी।

अरिजित सिंह को फिलहाल तो लग रहा है कि सलमान खान उन्हें माफ कर देंगे लेकिन सलमान खान का ट्रैक रिकॉर्ड देखा जाए तो लगता नहीं कि अरिजित को माफी मिलेगी। आज तक जिसके साथ भी उनकी अनबन हुई वो सलमान के साथ वापस पैच अप नहीं कर पाया सिवाय शाहरूख खान के। जानिए वो लोग जिन्हें कभी नहीं मिली सलमान की माफी -

ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय पर सलमान खान का इतना गुस्सा था कि पूछिए ही मत। उन्होंने इस इंटरव्यू में क्या क्या कहा था --> ["इस उम्र में ऐश्वर्या जैसी लड़की और किस तरह से बात कर लेगी - सलमान खान!" ]

गलती हो चुकी - विवेक ओबेरॉय
ओबेरॉय ने एक चैट शो के दौरान कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाते ही उन्होंने समझ लिया था कि उनसे ये गलती हो चुकी है। इतने के बाद भी सलमान हर जगह उन्हें इग्नोर कर केवल इसी एक बात की याद दिलाना!!!

सलमान खान और परिवार का दिल दुखाया
विवेक ने माना कि इस हरकत से सलमान खान और उनकी मां को दुख पहुंचाने का दुख है। क्योंकि अरबाज़ और सोहैल उनके दोस्त थे। और इस घटना के बाद उन्होंने दोस्त खो दिए!

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर से सलमान खान की नाराज़गी क्यों हैं ये तो जगज़ाहिर है। लेकिन ना ही रणबीर ने कभी इस बात का ज़िक्र किया ना ही सलमान खान ने।

बीता चैप्टर
हाल ही में सलमान से किसी ने पूछा था कि कई साल पहले कैटरीना और रणबीर की बिकीनी तस्वीरें देखकर कैसा लगा था। सलमान ने कहा रणबीर भी अब बाकियों की तरह पुराना किस्सा है।

संजय दत्त से खफा
ये तो साफ हो चुका है कि सलमान खान संजय दत्त को इग्नोर कर रहे हैं। जब से संजय दत्त जेल से बाहर आए, सब उनसे मिलने पहुंच चुके हैं सिवाय भाई के। इसके बाद उनके रात के तमाशे से सब साफ हो गया---> [#RaatKiBaat: सलमान खान और संजय दत्त के बीच हुआ जमकर तमाशा]

दो फिल्मों से बढ़ी दूरी
मीडिया रिपोर्ट के कारण इस दूरी का कारण हैं दो फिल्में। पहली दत्त और दूसरी सुलतान। एक तो संजू बाबा ने सुलतान रिजेक्ट की और दूसरा दत्त का हीरो रणबीर कपूर का होना।

अर्जुन कपूर
सलमान से अर्जुन 4 कोस दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं।सलमान से दूर भागने का कारण बताया जा रहा है ऑल इंडिया बकचोद में अर्पिता पर मारे गए अर्जुन के चुटकुले। जो कि भद्दे थे और अश्लील भी।

नहीं दे रहे डेट्स
मलाईका अरोड़ा खान और अरबाज़ के तलाक का कारण दबी ज़ुबान में लोग अर्जुन कपूर को बता रहे हैं। इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता। लेकिन अब अर्जुन के पापा को सलमान की फिल्म नो एंट्री की डेट्स नहीं मिल रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X