दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर को अस्पताल में करवाया गया भर्ती, इस गंभीर बीमारी के कारण बिगड़ी तबियत!

हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर की तरफ से इस वक्त एक बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि उनकी तबियत नहीं ठीक है और इसको लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा दुखी है। खबरे हैं कि उनको अचानक सीने में दर्द के कारण गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला था कि अभिनेता का इलाज राजाधानी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हो रहा है। इसके बाद कई तरह की बातें की जा रही थीं और फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही थी।
फिर अस्पताल की तरफ से ये जानकारी सामने आई कि अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है और वो लगातार ठीक हो रहे है। यह भी कहा कि वह कार्डियोलॉजी विभाग में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्नू कपूर के मैनेजर सचिन ने खुलासा किया है कि उनको सीने में जकड़न थी। भीड़भाड़ के कारण उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। फिलहाल अभिनेता को निगरानी में रखा गया है।
अन्नू कपूर को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार अब निगरानी में है. एक्टर के मैनेजर के मुताबिक अन्नू कपूर खाना खा रहे हैं और सबसे बात भी कर रहे हैं।
दिग्गज अभिनेता काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और ऐसा कहा जा रहा था कि इस साल वो कुछ प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसका आधिकारिक ऐलान होने बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











