तमन्ना भाटिया को लेकर अनु कपूर ने किया अश्लील कमेंट, कहा- 'माशाल्लाह, क्या दूधिया बदन है उनका!'

Annu Kapoor Tamannaah Bhatia controversy: बॉलीवुड के सीनियर एक्टर अनु कपूर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे सुनकर काफी लोग नाराज हो गए। 69 साल के अनु कपूर ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में तमन्ना की तारीफ करते हुए कहा कि उनका "दूधिया बदन" है।
अनु कपूर ने तमन्ना भाटिया पर कही ये बात
यह बयान सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और नेटिजन्स ने उन्हें जमकर घेरा। तमन्ना भाटिया पर अपनी राय रखते हुए अनु कपूर बोले- "माशाल्लाह, क्या दूधिया बदन है" और इसी के बाद से ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट के दौरान जब अनु कपूर से पूछा गया कि क्या उन्हें तमन्ना पसंद हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- "माशाल्लाह, क्या दूधिया बदन है उनका!"
लोगों ने किया ट्रोल
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लोगों ने इस कमेंट को बेहद अश्लील और महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया। कई यूजर्स ने लिखा कि इस तरह की बातें एक सीनियर एक्टर को शोभा नहीं देतीं।
तमन्ना के 'आज की रात' वाले बयान पर भी किया कमेंट
अनु कपूर यहीं नहीं रुके। उन्होंने तमन्ना के एक पुराने बयान पर भी टिप्पणी की, जिसमें एक्ट्रेस ने कहा था कि कई माएं बताती हैं कि उनके बच्चे सिर्फ उनका डांस नंबर 'आज की रात' देखकर ही खाना खाते हैं और सो जाते हैं।
इस पर अनु कपूर ने कहा- "कितनी उम्र के बच्चे सो जाते हैं? 70 साल के भी बच्चे हो सकते हैं न! मैं होता तो पूछता कि कितनी उम्र के बच्चे सो जाते हैं।" उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा- "बहन, अपने गाने और अपने दूधिया चेहरे से अगर आप हमारे बच्चों को सुला देती हैं तो ये देश के लिए अच्छी बात है। भगवान करे आपकी सारी इच्छाएं पूरी हों!"
लोगों ने उड़ाया मजाक
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, यूजर्स ने अनु कपूर को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि इस तरह के भद्दे मजाक एक सीनियर और सम्मानित एक्टर को नहीं करने चाहिए। कुछ ने तो यहां तक लिखा कि अनु कपूर को महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए, क्योंकि उनका बयान बेहद बुरा है।


Click it and Unblock the Notifications











