जब इंटीमेट सीन में होश खो बैठा था एक्टर, 2 दिन तक एक्ट्रेस का..., अनु कपूर का बड़ा खुलासा!
Annu Kapoor Shocking Revelation: फिल्मों में अक्सर रोमांटिक और इंटिमेट सीन फिल्माए जाते हैं। लेकिन काफी सारे सितारे ऐसे हैं जो शूटिंग के दौरान अनकंफरटेबल महसूस करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेता अनु कपूर ने इसको लेकर बातचीत की और उन्होंने फिल्म के सेट पर इंटीमेट सीन के दौरान हुए हैरान कर देने वाले हादसे को लेकर बताया।

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान अनु कपूर बताते हैं कि "एक फिल्म के सेट पर इंटीमेट सीन के दौरान एक्टर खुद पर काबू खो बैठा था। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि एक सीन के वक्त हीरो बहक गया था। कट बोलने के बावजूद भी रुक नहीं रहा था। एक्ट्रेस को भी काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। वह बहुत सहन गई थी कि 2 दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली।"
लेकिन आपको बता दें कि अनु कपूर ने इस घटना को लेकर अभिनेताओं का नाम का खुलासा नहीं किया। लेकिन उन्होंने यह कहा कि अगर वह अभिनेत्री इस इंटरव्यू के देखते हैं तो वह उनकी स्टेटमेंट से जरूर सहमत होगी।
सिचुएशन का फायदा उठाते हैं कई अभिनेता
अनु कपूर इस पर आगे बात करते हुए कहते हैं कि "ऐसे कई सारे उदाहरण है जहां पर अभिनेता इंटीमेट सीन की शूटिंग के वक्त सिचुएशन का फायदा उठाने की कोशिश करने लग जाते हैं। एक्टर ने कहा कि मैंने कई सारे अभिनेताओं को इंटिमेट सीन के वक्त एक्साइटेड होते हुए देखा है और निर्देशक के कट बोलने के बावजूद भी वह रुकते नहीं है। कई सारे लोग ऐसी स्थितियों का भी फायदा उठा लेते हैं लेकिन मैंने ऐसा कभी भी नहीं किया।"
अनु कपूर ने इस इंटरव्यू के दौरान एक अन्य एक्सपीरियंस को भी शेयर किया और बताया कि विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित साथ खून माफ फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ में उन्होंने काम किया था। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट में किसिंग सीन था लेकिन प्रियंका इसमें कंफर्टेबल नहीं थी।
अनु कपूर आगे बताते हुए कहते हैं कि "विशाल ने हमें कहा था कि यह सीन बहुत ही खास वजह से लिखा गया है और इसको हटा नहीं सकते हैं। लेकिन बाद में उनकी टीम ने मुझे बताया था कि प्रियंका अनकंफरटेबल थी। मैंने इस पर कोई बवाल भी नहीं किया था लेकिन किसी तरीके से यह बात फैल गई थी।"


Click it and Unblock the Notifications