नाना पाटेकर-तनुश्री दत्ता विवाद- अन्नू कपूर बोले, मीडिया में मुद्दा मत बनाओ, पुलिस में जाओ
Recommended Video

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में एक के बाद एक बयान आते चले जा रहें है और इस घटना के खुलासे ने पूरे हिंदी सिनेमा को चौंका दिया है। इस मामले में अब अन्नू कपूर का बयान आया है। सवाल पूछे जाने पर उन्होने कहा कि मैं ना तो किसी के साथ हूं और ना ही किसी के खिलाफ हूं। मेरा ये कहना है कि अगर कोई बात है तो आप सीधे पुलिस को जाकर अपनी समस्या बताएं..आप इसको मीडिया में क्यो फैला रहें है।
साथ ही उन्होने कहा कि हमारी न्याय व्यवस्था ऐसी है कि आपके साथ अगर गलत हुआ होगा तो आपको जरूर इसमें न्याय ही मिलेगा।अन्नू कपूर ने कहा कि अगर में इनकी जगह होता तो सीधे पुलिस में जाकर शिकायत करता ना की ये सब करता।

बता दें कि अन्नू कपूर बॉलीवुड के सीनियर एक्टर्स में से एक है और काफी ज्यादा खुलकर इस विषय पर बोले हैं। तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप लगाया था।
इसके बाद से ही ये मुद्दा काफी ज्यादा छाया हुआ है। तनुश्री दत्ता ने बताया था कि फिल्म हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने डांस के दौरान एक इंटीमेट सीन की मांग की थी जो कि प्रोजेक्ट में शामिल नहीं था।
उनके मना करने पर काफी ज्यादा हंगामा हुआ था और उनकी कार में तोड़फोड़ हुआ था। इसके बाद तनुश्री ने फिल्म जगत को अलविदा कह दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











