अन्नू कपूर अब निर्देशन भी करेंगे
अभिनेता अन्नू कपूर जल्द ही फिल्म का निर्देशन करते दिखेंगे। कॉमेडी से भरपूर फिल्म 'विकी डोनर' में अपना बेहतरीन हुनर दिखाकर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले अन्नू की इच्छा कैमरे के पीछे काम करने की है। वह एक फिल्म को निर्देशित करने की योजना बना रहे हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टीओआईएफए) के शुरुआती सत्र के पहले दिन कार्यक्रम के इतर गुरुवार को अन्नू ने कहा, "मैं जल्दी ही निर्देशन में उतरने की योजना बना रहा हूं।"

निर्देशन अन्नू के लिए कोई नया काम नहीं है। उन्होंने रंगमंच के लिए कई नाटकों का निर्देशन किया है और उनके ही निर्देशन में चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी के लिए अभिनेता नाना पाटेकर, मून सेन और बेंजामिन गिलानी अभिनीत फीचर फिल्म 'अभय' बनी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











