अन्नू कपूर ने वेकेशन पर गए रईसजादों से की गुजारिश, 'तस्वीरें पोस्ट करके बद्दुआ ना लो'
इस समय कोरोना वायरस के कारण भारत की गरीब जनता काफी परेशान है और उनको कई तरह की समस्याओं की सामना करना पड़ रहा है। लेकिन ऐसे में कुछ सितारे हैं जो कि मालदीव छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं और लगातार वहां से तस्वीरें साझा कर रहे हैँ। कुछ ऐसे भी सितारें हैं जिनका ये मानना है कि मुसीबत के इस समय सितारों को ऐसी तस्वीरें नहीं पोस्ट करनी चाहिए, भले ही वो कहीं भी जाएं।
इसको लेकर अभिनेता अन्नू कपूर ने नाराजगी जताते हुए एक पोस्ट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 'मैं काफी विनम्रता के साथ सभी रईसजादों और मशहूर लोगों से एक निवेदन करना चाहूंगा।

वो लोग चाहें तो वो विदेशी स्थानों पर छुट्टियां बेशक मनाएं लेकिन अपनी कोई तस्वीर इस दौरान पोस्ट ना करें। क्योंकि इस समय इस दुनिया के अधिकांश लोग महामारी से जूझ रहे हैं, यहां तक की वो खुद को सुरक्षित रखने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
किसी को जला के मजलूमों की बद्दुआ क्यों लेना?' उनका ये पोस्ट काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है। गौरतलब है कि इसी तरह की एक बात अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही है।
उन्होने कहा कि.. 'मालदीव को इन लोगों ने पूरी तरह से तमाशा बना रखा है। टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ उनके क्या अरेंजमेंट हैं, मुझे नहीं पता लेकिन इंसानियत के नाते, प्लीज अपनी जो तस्वीरें हैं वेकेशन की.. वो अपने पास ही रखें।' उनका कहना है कि.. कुछ तो शर्म कर लें, लोगों के पास खाने के पैसे नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











