अन्नू कपूर ने भी कर 'हिंदू राष्ट्र' की मांग, बोले- 'एक हो जाओ तभी दुश्मन का सामना कर पाओगे'
Annu Kapoor on Hindu Rashtra: हिंदू राष्ट्र.. ये एक ऐसा शब्द है जो कि आप काफी समय से सुन रहे होंगे। सोशल मीडिया पर कोई ना कोई सामने आता है और भारत के हिंदू राष्ट्र होने की बात करता है। इस वक्त एक वीडियो अभिनेता अन्नू कपूर का सामने आया है जिसमें वो भारत और हिंदू राष्ट्र की बात कर रहे हैं।

उनका कहना है कि अगर मुस्लिम, ईसाई और बौद्धों के देश हो सकते हैं तो फिर हिंदू राष्ट्र भी होना चाहिए। अन्नू कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। अन्नू कपूर उन अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं जो कि कभी भी कुछ भी कह देते हैं।
हिंदू राष्ट्र पर क्या बोले अन्नू कपूर?
रिपोर्टर ने कहा कि, 'जब हम हिंदू मुसलमान देखते हैं तो कितना कष्ट होता है?' अन्नू कपूर इस दौरान एएनआई से बात कर रहे थे। उन्होने जवाब देते हुए कहा, ''ये राजनीति है और इसमें इन कमजोरियों का तत्व है जिन्होने हिंदुओं का शोषण करके उसका लाभ उठाया है और हिंदू कभी एकत्र नहीं हो सका। अनुशासन होना बहुत जरूर है हिंदुओं का उससे एकता आएगी और तभी हम शत्रु का सामना कर पाएंगे। धर्म जाति संप्रदाय भूल जाइए केवल हिंदू याद रखिए। आपने कहा कि हिंदुत्व और हिंदू.. कुछ नहीं है सब एक ही बात है।
वो लोग थोड़ा हिचकिचाते हैं और शर्माते हैं, शर्म किस बात की बे। 130 क्रिश्चियन राष्ट्र हो सकते हैं, 56 इस्लामिक राष्ट्र हो सकते हैं 10-11 कम्युनिस्ट राष्ट्र हो सकते हैं, 9-20 बुद्धिस्ट राष्ट्र हो सकते हैं तो हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता, होना चाहिए। प्रॉब्लम क्या है आपको? हिंदू राष्ट्र होगा तो पूरी विश्व सुख और शांति की बंसी बजा पाएगा।''
अन्नू कपूर दिग्गज अभिनाओं की लिस्ट में आते हैं और काफी समय से काम कर रहे हैं। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी डालिए एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications











