शाहिद कपूर की नई फिल्म बुल का ऐलान, सच्ची कहानी पर आधारित है ये फिल्म-डिटेल
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही फिल्म के विषय से लेकर अन्य डिटेल भी सामने आई है। शाहिद कपूर की अगली फिल्म का नाम बुल है। जिसे भूषण कुमार, अमर बुटाला और गरिमा मेहता साथ में प्रोड्यूस करेंगे। बुल फिल्म एक सच्ची कहानी से जुड़ी फिल्म होगी।
कबीर सिंह फेम शाहिद कपूर की बुल फिल्म रियल बेस्ड स्टोरी पर बनाई जा रही है।जिसे आदित्य निबालकर निर्देशित करेंगे। फिल्म की पटकथा असीम अरोड़ा और परवेज शेख लिख रहे हैं तो वहीं फिल्म शूटिंग 2022 में शेड्यूल की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि बुल एक एक्शन फिल्म है जिसमें ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन को दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर शाहिद कपूर खासा एक्साइटिड हैं। वह सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म करना चाहते थे।
वैसे शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह जर्सी में नजर आएंगे। जर्सी तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। जर्सी में शाहिद कपूर के अपोसिट मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। जर्सी दिसंबर में रिलीज होगी। शाहिद कपूर ने इसके लिए न्यू ईयर बुक किया है।
शाहिद कपूर ने आखिरी बार साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह में काम किया था। ये फिल्म भी साउथ की हिंदी रीमेक थी जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। अब एक बार फिर जर्सी के जरिए वह नई साउथ फिल्म को हिंदी में लेकर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











