अन्ना से मिलने नाना पहुंचे तिहाड़ जेल

Nana Patekar
अन्ना के अनशन की आंधी बॉलीवुड के गलियारों में भी पहुंच चुकी है। यही कारण है कि आज अन्ना से मिलने बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता नाना पाटेकर भी तिहाड़ जेल पहुंच गये हैं। हम आपको बता दें कि आज अन्ना के अनशन का चौथा दिन है।

लेकिन 16 अगस्त से ही अन्ना को पुलिस ने बड़े ही नाटकिय ढंग से हिरासत में ले लिया था। लेकिन अन्ना के दृढ़ संकल्प के सामने प्रशासन भी झुक गयी और 16 अगस्त की रात्री में ही अन्ना को पुलिस ने रिहा करने के ऑर्डर जारी कर दिये। लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार की शर्तों की वजह से अन्ना ने जेल के भीतर से ही अनशन को जारी रखने का फैसला लिया।

लेकिन अब सरकार ने अन्ना की मांग को मंजूर कर लिया है। आज वो दिल्ली के रामलिला मैदान में अपने अनशन को जनता के साथ शुरू करेंगे। जेल में अन्ना से मिलने बॉलीवुड के अभिनेता का आना इस बात को मजबूत करता है कि बॉलीवुड के सितारे भी जानते हैं कि देश में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए जनलोकपाल बिल का पास होना कितना जरूरी है।

हम आपको बता दे कि नाना के आने से पहले बॉलीवुड के अनुपमखेर, महेशभट्ट, शबाना आज़मी, फरहान अख्तर जैसे कलाकारों ने सोशयल नेटवर्किंग साइट के जरिये इस अनशन में साथ देने की बात कह चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X