मुंबई में अन्ना का अनशन, गायब है बॉलीवुड!

om puri
अन्ना के अनशन की बात किसी से भी नहीं छुपी, भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के जनलोकपाल बिल को लागू करने के लिए देश के कोने कोने से आवाजे उठ रही है। इसके चलते अन्ना ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2012 तक जेल चलो आंदोलन का भी ऐलान कर दिया है। आज अन्ना का अनशन मुंबई में शुरू हो चुका है, अन्ना हजारे भी मुंबई में ही हैं लेकिन इस आंदोलन से बॉलीवुड नदारद है।

जी हां हम उसी बॉलीवुड की बात कर रहें हैं जो इस आंदोलन को अपनी आवाज देने के लिए भारत के दिन यानि दिल्ली तक पहुंचा था। अगर आपको याद होगा जब अन्ना के आंदोलन भी आग से पूरी दिल्ली में तहलका मचा हुआ था तब रामलीला मैंदान में अपनी उपस्थिती दर्ज कराने बॉलीवुड से चलकर खुद आमिर खान, राजु हिरानी,और ओमपुरी आए थे।

लेकिन आज जब अन्ना खुद मुंबई चल कर आएं है तो बॉलीवुड की आवाज ही बंद हो गई है। अब तो उन्हें दिल्ली तो दूर की बात है अब तो बस मुंबई के एमएमआरडीए मैदान तक ही जाना है। फिर क्यों बॉलीवुड की आवाज बंद है। इतना ही नहीं नाना पाटेकर तो अन्ना से मिलने जेल भी पहुंचे थे।

सेशियल नेटवर्किंग साइट पर तो काफी लोग ने अपनी बात रखी है कि हम अन्ना के साथ लेकिन आज वो उनके साथ कदम से कदम क्यों नहीं मिला रहे हैं। इससे तो एक ही बात समझ आती है कि सेलीब्रिटी का दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचना केवल पब्लिसीटी स्टंट था, खुद को जनता और देश के सामने बड़ा बनाने का!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X