डॉक्यूमेंट्री में भी दिखेगा अन्ना का अनशन

anna hazare
अन्ना हजारे और उनके भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने एक उभरते हुए निर्देशक को डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने के लिए प्रेरित किया। इस फिल्म के अगले माह रिलीज होने की संभावना है।

अन्ना पर डाक्यूमेंटी फिल्म अगले माह रिलीज होने की संभावना अंकित नारायण ने जन लोकपाल विधेयक पर जय भारत नाम से 26 मिनट का एक वृत्तचित्रा बनाया है। इसके जरिए उन्होंने हजारे के अभियान को फैलाने की कोशिश की है। अंकित कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान से बहुत प्रभावित था और इसलिए मैंने इस पर फिल्म बनाने और लोगों को इसके बारे में जागरुक करने के बारे में सोचा।

इस फिल्म के बारे में उनका कहना है कि हम अन्ना हजारे की लोकप्रियता को नहीं भुनाना चाहते। हम जानकारियां देने...लोगों को इस आंदोलन, भ्रष्टाचार के बारे में जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं। डाक्यूमेंटी में सरकार और टीम अन्ना के लोकपाल विधेयक में अंतर को बताया गया है।

फिल्म, जनलोकपाल और लोकपाल दोनों के बारे में बताती है, इन दोनों विधेयकों के फायदे और नुकसान को। अभी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इतंजार है। नारायण ने कहा, एक बार सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल जाने पर इसके जनवरी के पहले या दूसरे माह में रिलीज कर दिया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X