अन्ना जी के जज्बे को सलाम : लता मंगेशकर
नई दिल्ली। पूरा देश इस समय अन्ना की जीत में खुश है। लोग नाच रहे हैं, पटाखे छोड़ रहे हैं, मिठाइयां खिला रहे हैं। अन्ना को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने भी इस जीत पर अन्ना को बधाई दी है। लता दीदी ने कहा है कि वो अन्ना के जज्बे को सलाम किया है। और कहा है कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की पहल करने वाले अन्ना का वो शुक्रिया अदा करती हैं।
इससे पहले भी लता जी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर टि्वट किया था कि ना तो मुझे राजनीति समझ में आती है न ही उसमें मुझे दिलचस्पी है, परंतु भ्रष्टाचार से हमारा देश मुक्त होना बहुत जरूरी है, इसलिए मैं अन्ना हजारे जी के इस भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का समर्थन करती हूं।... जय हिंद।
अन्ना को बधाई देने वालों में बॉलीवुड की और भी बहुत हस्तियां शामिल है। आमिर खान, सोनू निगम, बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम ने भी अन्ना को बधाई दी है।
anna hazare अनशन अन्ना हजारे केंद्र सरकार तिहाड़ जेल भ्रष्टाचार लता मंगेशकर लोकपाल बिल congress corruption delhi hunger strike lata mangeshkar lokpal bill


Click it and Unblock the Notifications
