अन्ना आंदोलन पर 'सत्याग्रह' बनायेंगे झा

वो महान व्यक्ति हैं, उनमें मुझे महात्मा गांधी की तस्वीर दिखायी देती है। यह सब कहना है मशहूर फिल्म निर्देशक प्रकाश झा का। जिन्होंने अन्ना आंदोलन को सत्याग्रह का नाम दिया है। इसी नाम से झा अपनी आने वाली फिल्म बनाने जा रहे हैं।
लेकिन इस बार इस फिल्म में ना तो प्रकाश झा के मनपसंद स्टार अजय देवगन होंगे और ना अमिताभ बच्चन ही होंगे बल्कि इस फिल्म के हीरो होंगे चॉकलेटी स्टार शाहिद कपूर। प्रकाश झा भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के आंदोलन से वह बेहद प्रभावित हैं।
वह मानते हैं कि भ्रष्टाचार से हर कोई प्रभावित है। लेकिन अन्ना का रोल कौन करेगा यह अभी तय नहीं है। अपनी फिल्मों में देश के ज्वंलत मुद्दों को उठाने वाले प्रकाश झा की इस फिल्म की बहुत जल्द शूटिंग शुरू होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











