अन्ना के आगे खुद-ब-खुद सिर झुक जाता है : बिपाशा बसु

अन्ना से हमारे देश को एक सूत्र में बांधकर दिखा दिया कि सत्य और अहिंसा के बल पर आप कोई भी चुनौती स्वीकार कर सकते हैं। देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हर हालत में जनलोकपाल बिल लाना होगा।
इससे पहले आज सुबह रामलीला मैदान में अभिनेता रघुबीर यादव भी पहुंचे थे। उन्होंने भी कहा कि कि वो खुलकर जनलोकपाल बिल का समर्थन करते हैं। आम आदमी को भ्रष्टाचार से निजात पाना काफी जरूरी है इसलिए इस बिल का बनना बहुत जरूरी है। आज महंगाई और भ्रष्टाचार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, इसलिए सरकार को हर हालत में अन्ना की बात माननी पड़ेगी।
आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, अनुपम खेर, जॉन अब्राहम, रवीना टंडन ने खुलकर अन्ना को सपोर्ट किया है।
More from Filmibeat
anna hazare अनशन अन्ना हजारे केंद्र सरकार बिपाशा बसु भाजपा भ्रष्टाचार लोकपाल बिल bipasha basu bjp congress corruption hunger strike lokpal bill


Click it and Unblock the Notifications











