जल्द ही पर्दे पर दिखेंगे 'नेत्रहीन अन्ना'

इस फिल्म की शूटिंग भी हिसार के ग्रामीण अंचल में होने की संभावना है। श्रीवास्तव रविवार को हिसार आए हुए थे। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के आवासीय क्षेत्र में रहे मयंक की शिक्षा कैंपस स्कूल में हुई और मास क यूनिकेशन गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में हुई। उन्होंने बताया कि वे यहां उनके द्वारा निर्देशित की जा रही एक और फीचर फिल्म 'लाइफ आ टर डेथ' की शूटिंग साइट देखने आए थे।
उन्होंने कहा कि हिसार का नाम अब देश की फिल्म इंडस्ट्रीज में कोई नया नाम नहीं रह गया है। हिसार के कई ऐसे कलाकार हैं जो फिल्मों के साथ नाटकों में भी अपनी अभिनय की प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाइफ आ टर डेथ फिल्म में अकेले हिसार के पांच कलाकार होंगे। इतना ही नहीं डायरेक्टर के अलावा इस फिल्म के प्रोड्यूसर और कास्टिंग डायरेक्टर भी हिसार के ही हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में काम करने वाले हिसार के रंग प्रयास संगठन के प्रमुख लोकेश मोहन खट्टर, विकास महत्ता, नवीन तनेजा, विक्रांत बागड़ी, नितिन मक्कड़, अमित अग्रवाल और मोहित हैं।
इस अवसर पर उनके साथ बरवाला में रहे डॉ. राजन कक्कड़ भी उपस्थित थे। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में मानव जीवन के अंत के बाद का जीवन दिखाया गया है। जिसमें मानव जीवन के दौरान व्यक्ति जो गलत काम किए और किसी का दिल दुखाया, उसके परिणामों को फिक्शन और एनीमेशन के साथ बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म संभवत: मई अंत तक रिलीज हो जाएगी। इस दौरान उनके साथ इस फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर नवीन तनेजा भी थे। तनेजा ने बताया कि मयंक श्रीवास्तव व डॉ. राजन कक्कड़ आज शाम को जिंदल स्ट्रिप्स स्थित शिव ओम सभागार में आयोजित नाटक 'ऑटो रिक्शा वाला' देखकर जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











