गंजे हैं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन? इस खुलासे से चौंक गए बिग बॉस के दर्शक, नील बोले...

No Hair in Vicky Jain's Head- बिग बॉस 17 जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। इस वक्त विक्की जैन को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है जो कि आपको चौकाने के लिए काफी है।
कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा से भरपूर रहा ये शो लोगों के लिए हर एपिसोड में कुछ ना कुछ अलग लेकर आ रहा है। अब अंकिता लोखंडे के पतिदेव विक्की जैन को लेकर पता चला है कि उनके सिर पर बाल नहीं हैं बल्कि वो गंजे हैं।
नील ने खुलासा किया था कि विक्की के बाल कम हो रहे हैं और गंजापन है, जिसके कारण वह हर दो हफ्ते में एक उपचार करवाते हैं। अंकिता और विक्की को नए हेयरस्टाइल कराते हुए देखे जाने के बाद, अरुण मैशेट्टी, मन्नारा चोपड़ा और अन्य लोगों ने उनसे इसके लिए सवाल किया। उनका कहना था कि कैसे उन्हें घर के अंदर समान विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है।
क्या बोले नील?
नील ने खुलासा करते हुए बताया, ''उसको हेयरलाइन और गंजेपन की समस्या है, उसे विग की जरूरत पड़ती है, हर 2 हफ्ते में वो मेडिकल ग्लू से स्टिक करवाता है। इसमे पहले ही शायद कॉन्ट्रैक्ट में लिखवा लिया था इसलिए उसे अनुमति देता है। उसके सिर पर गंजापन है जिसके कारण वह इलाज करवाता है। वह मेडिकल गोंद की मदद से अपने सिर पर विग चिपकाता है। यह हर 2 हफ्ते में किया जाता है)"
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग विक्की जैन का मजाकस बना रहे हैं। हालांकि विकी की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि विक्की जैन और अंकिता लोखंडे पति पत्नी रूप में बिग बॉस के घर में पहुंचे थे लेकिन दोनों के बीच कई बार बुरे झगड़े हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications