मैं संजय लीला भंसाली की फिल्म में सलमान खान की हीरोईन बनना चाहती हूं- अंकिता लोखंडे
मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अंकिता झलकारीबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। जो कि फिल्म में एक अहम किरदार होगा। इस फिल्म को लेकर अंकिता बेहद उत्साहित हैं और माना कि यह उनके लिए बेहतरीन शुरुआत साबित होगी।
बॉलीवुड में आगे वह किनके साथ काम करना चाहती हैं.. पर अंकिता ने कहा, मेरा मानना है कि कंटेंट की किंग होता है इसीलिए मैं किसी के साथ भी काम कर सकती हूं, सिर्फ स्क्रिुप्ट में दम होना चाहिए। लेकिन मैं संजय लीला भंसाली की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं कम से कम एक बार भंसाली फिल्म में सलमान खान के साथ काम करना चाहती हूं। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों को जिस तरह से दर्शकों के सामने लाते हैं वह शानदार होता है।

वहीं, सलमान खान के साथ भला कौन नहीं काम करना चाहता। बहरहाल, 6 सालों तक टेलीविजन में काम करने के बाद अब अंकिता फिल्मों में आ चुकी हैं। लेकिन उन्होंने यह साफ कहा है कि वह टेलीविजन नहीं छोंड़ेंगी। यदि उन्हें कोई अच्छा रोल ऑफर होता है तो वह टीवी पर भी काम करना चाहती हैं।
यहां जानते हैं और किन किन स्टार्स ने अब तक सलमान के साथ काम करने की बात कही है-


Click it and Unblock the Notifications