अंकिता लोखंडे-विकी जैन के संगीत में दुल्हन लुक में हैवी ज्वेलरी पहन पहुंची कंगना रनौत, बेहद खूबसूरत
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे की संगीत की तस्वीरें सामने आयी हैं। अंकिता लोखंडे और विकी जैन शादी कर रहे हैं। शादी से पहले विकी जैन और अंकिता लोखंडे की प्री वेडिंग की तस्वीरें सामने आ रही हैं। अंकिता लोखंडे की शादी के पहले संगीत की रात को खास बनाने के लिए कंगना रनौत भी दिखाई दी।
एक दम महारानी के लुक में कंगना रनौत अपनी खास दोस्त अंकिता लोखंडे के संगीत में पहुंची। जहां पर कंगना रनौत से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है। कंगना रनौत दुल्हन की तरह ही बेहद ग्लैमरस और हॉट दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

अंकिता लोखंडे और विकी जैन के साथ कंगना रनौत ने संगीत में जमकर मस्ती की। इसकी कई तस्वीरें कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कंगना रनौत और अंकिता लोखंडे एक साथ मणिकर्णिका में दिखाई दे चुके हैं। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई।
याद दिला दें कि कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत का भी बहुत सपोर्ट किया था। कंगना रनौत ने अंकिता लोखंडे और विकी जैन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दोनों को शादी की ढेर सारी बधाई दी है। कंगना रनौत ने अंकिता लोखंडे और विकी जैन के साथ अपनी प्यारी सी संगीत शाम की तस्वीरें शेयर की हैं।
कंगना रनौत ने अंकिता लोखंडे के संगीत के लिए हैवी ज्वेलरी का भी इस्तेमाल किया। अंकिता लोखंडे के संगीत में कंगना रनौत की एंट्री ने चार चांद लगा दिया। कंगना रनौत ने इस दौरान डार्क ग्रे रंग का लहंगा चोली पहन कर रखा है। इस लहंगे पर गोल्डन वर्क किया गया था।साथ ही कंगना रनौत के इस लुक को माथे का टीका और सजा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications













