शादी के बाद अंकिता लोखंडे से सिर से उठा पिता का साया, मातम से सदमें में एक्ट्रेस की हालत खराब

Ankita Lokhande Video: टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी लाइफ के बुरे फेज का सामना कर रही हैं। दरअसल, अंकिता लोखंडे के पिता का शशिकांत लोखंडे का निधन हो गया है। शनिवार शाम को अंकिता लोंखडे के पिता का महज 68 साल की उम्र में निधन हो गया। अंकिता अपने पिता के बेहद करीब थीं, लेकिन अब तक उनके पिता के निधन की असली वजह सामने नहीं आई है।
वहीं, आज यानी रविवार को मुंबई में एक्ट्रेस के पिता का अंतिम संस्कार किया है। इस मुश्किल घड़ी में अंकिता के साथ उनके कई दोस्त नजर आए। तो वहीं, एक्ट्रेस ने एक पल के लिए भी अपनी मां का साथ नहीं छोड़ा। पिता के निधन की खबर से जहां अंकिता के घर पर मातम पसरा हुआ है तो वहीं एक्ट्रेस सदमें में हैं और उन्हें संभालना भी काफी मुश्किला सा हो रहा है।
अंतिम संस्कार से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि अंकिता को इस दौरान उनके पति और मां पल पल संभालते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अंकिता के फैंस भी उन्हे सांत्वनाएं भेज रहे हैं। हालांकि अंकिता फिलहाल तो बेसुध सी दिखाई दे रही हैं।
अंकिता लोखंडे और उनकी मां के लिए यह सबसे मुश्किल वक्त है और एक्ट्रेस ने इस मौके पर अपनी मां को एक भी पल अकेले नहीं छोड़। अंकिता अपनी मां के साथ ही दिखीं। अंकिता लोखंडे अपने पिता के आखिरी समय में मां के गले लगकर रोईं। इस तस्वीर में दोनों का दर्द समझा जा सकता है।
कुछ और वीडियोज भी सामने आए हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दुख की घड़ी में अंकिता के सबसे बड़े सपोर्टर उनके पति विक्की जैन बने, जो उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आ रहे हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में बेटे का भी फर्ज पूरा किया। वह अपने पिता की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आईं।
अंकिता लोखंडे के पिता का निधन कैसे हुआ, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है। 12 अगस्त की सुबह अंकिता के पिता ने आखिरी सांस ली थी। वह काफी समय से बीमार थे। कुछ समय पहले उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।
एक्ट्रेस ने पिता को फादर्स डे की बधाई देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। क्लिप में अस्पताल में अंकिता अपने पिता को फूल देकर प्यार लुटाती हुई नजर आई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा था और बताया था कि उनके पिता ने उनका हर कदम पर साथ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications